Showing posts with label #GamdiAhada. Show all posts
Showing posts with label #GamdiAhada. Show all posts

Saturday, March 16, 2024

RS-CIT JOB READINESS

जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, उदयपुर द्वारा प्रायोजित RKCL RS-CIT कोर्से, RS-CFA और  में निःशुल्क प्रक्षिक्षण और JOB READINESS प्रक्षिक्षण कार्यक्रम में आवेदन आमंत्रित किये गए है.

आवेदन केवल राजस्थान के ST वर्ग के अभ्यार्थी ही कर सकते है.

आवेदन -  22 मार्च 2024 से 12अप्रैल 2024 तक.



RS-CIT CENTER

संस्थान की इकाई SK ENTERPRISES द्वारा नई उप इकाई SK ENTERPRISES ITGK स्थापित की गई है.

वर्तमान समय में कंप्यूटर ज्ञान की आवश्यकता और कई सरकारी भर्तियों में भी कंप्यूटर ज्ञान को प्राथमिकता दी जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए संस्थान के सानिध्य में SK ENTERPRISES द्वारा नवीन उप इकाई   SK ENTERPRISES ITGK (RS-CIT CENTER) के रूप में स्थापित की गई है.

वर्तमान समय में यह इकाई संस्थान के मुख्य कार्यालय में ही संचालित है.

प्रवेश हेतु सम्पर्क करें -

पता - राजकीय विद्यालय लोडवाडा, गामडी अहाडा, डूंगरपुर (राज.) 314001
सम्पर्क - 02924 451227, +919079659009



Monday, February 12, 2024

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ग्राम पंचायत गामडी अहाडा का सर्वे

संस्थान सचिव डॉ. सुबोधकांत नायक द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के समन्वयक श्री के. के. गुप्ता को किये गए पत्र व्यवहार के बाद ग्राम पंचायत गामडी अहाडा को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत मोडल ग्राम पंचायत के रूप में चयनित किया गया है. साथ ही दिनांक 09/02/2004 को मिशन के तहत चयनित ग्राम पंचायतों के कार्य प्रगति रिपोर्ट में ग्राम पंचायत गामडी अहाडा का सर्वे भी शामिल है.



Monday, January 29, 2024

संस्था सचिव द्वारा लिखे पत्र के सन्दर्भ में ग्राम पंचायत गामडी आहाडा को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में मोडल पंचायत के रूप में जुडवाने के निर्देश दिए ...

ग्राम पंचायत गामडी आहाडा को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में मोडल पंचायत के रूप में जुडवाने के लिए दिनांक 09/01/2024 को संस्था सचिव द्वारा लिखे पत्र (संस्थान की पोस्ट दिनांक 25/01/2024) के सन्दर्भ में मिशन समन्वयक श्री के. के. गुप्ता ने एसीईओ को अवगत कराया. इस माध्यम से दो नवीन ग्राम पंचायतो गामडी अहाडा एवं देवल को योजना के तहत जोड़ने के निर्देश दिए हैं.





जिला अस्पताल डूंगरपुर के आर्थोपेडिक वार्ड के वाशरूम सहित अन्य अव्यवस्था पर संस्था सचिव द्वारा जिला कलेक्टर एवं अस्पताल अधीक्षक को लिखे पत्र का असर...

जिला अस्पताल डूंगरपुर के आर्थोपेडिक वार्ड के वाशरूम सहित अन्य अव्यवस्था पर दिनांक 27/01/2024 को संस्था सचिव द्वारा जिला कलेक्टर एवं अस्पताल अधीक्षक को लिखे पत्र (संस्थान द्वारा की गई पूर्व पोस्ट दिनांक 28/01/2024) के सन्दर्भ में जिला कलेक्टर महोदय द्वारा जिला अस्पताल का निरिक्षण किया गया. साथ ही त्वरित स्वच्छता हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए. संस्थान सचिव द्वारा किये गए इस पत्र व्यहार के कारण न केवल एक वार्ड विशेष की अपितु पुरे अस्पताल परिसर को स्वच्छ कर दिया गया.



Sunday, January 28, 2024

मरीजों की समस्याओं के क्रम में जिला कलेक्टर को पत्र लिखा

जिला मेडिकल कॉलेज के अधीन सामान्य अस्पताल के पुरुष आर्थोपेडिक वार्ड के मरीजों की समस्याओं के क्रम में जिला कलेक्टर को पत्र लिखा गया.



Thursday, January 25, 2024

MY BHARAT CAMPAIGN

 मेरा भारत अभियान के तहत संस्थान ने स्वयं को पार्टनर के रूप में पंजीकृत किया.



स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)

जिले की 12 पंचायत समिति अंतर्गत गामड़ी अहाडा पंचायत समिति के मॉडल ग्राम पंचायत के तहत मुख्यालय ग्राम पंचायत गामड़ी अहाड़ा को चयनित करने के लिए संस्थान सचिव द्वारा 09 जनवरी 2024 को स्वच्छ मिशन (ग्रामीण) जिला समन्वयक एवं पूर्व सभापति नगरपरिषद डूंगरपुर श्री केके गुप्ता,जिला कलेक्टर महोदय, सीईओ सर डूंगरपुर एवं बीडीओ महोदय बिछीवाड़ा एवं गामड़ी अहाडा को पत्र लिख कर निवेदन किया गया।



Wednesday, August 2, 2023

#subodhshikshansansthan लबाना समाज हेतु विशिष्ट संगोष्ठी आयोजित

"लबाना समाज एतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत" 

( युवा पीढ़ी एवं भविष्य )

आज दिनांक 02/08/2023 को विवेकानंद कक्ष, विद्यानिकेतन गोकुलपूरा, डूंगरपुर में लबाना समाज एतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत ( युवा पीढ़ी एवं भविष्य ) संगोष्ठी का आयोजन किया गया. 

उक्त कार्यक्रम में लबाना समाज से जुड़े सभी विशिष्ट जनों का आगमन हुआ. साथ ही कार्यक्रम में समाज से जुड़े अन्य लोग भी सम्मिलित हुए. सभी अतिथितियों ने लबाना समाज की युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने का मार्ग सुझाते हुए समाज हित में स्वयं को समर्पित करने की बात कही. 







Thursday, July 13, 2023

#subodhshikshansansthan स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र द्वारा डूंगरपुर में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला

स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र द्वारा डूंगरपुर में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला

स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केन्द्र द्वारा डूंगरपुर में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में संस्थान के प्रतिनिधि के रूप में संस्थान के सचिव डॉ. सुबोधकान्त नायक और उपाध्यक्ष श्री लोचन जोशी ने भाग लिया। दो दिवसीय कार्यशाला में  संस्थान के माननीय उपाध्यक्ष महोदय को अपने सहयोग हेतु प्रशस्ति पत्र प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई।



Thursday, July 6, 2023

#subodhshikshansansthan विज्ञप्ति 2023-24

 विज्ञप्ति 2023-24

संस्थान द्वारा संचालित शैक्षणिक उपक्रमों हेतु सत्र 2023-24 हेतु विभिन्न पदों के लिए विज्ञप्तियां जारी की गई है.


दिशा डिग्री कॉलेज, डूंगरपुर

संस्थान द्वारा संचलित दिशा डिग्री कॉलेज, डूंगरपुर के लिए विभिन्न पदों हेतु विषय व्याख्याता, कार्यालय प्रभारी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है.
मो. 9636010403


एस.एन. पुब्लिक स्कूल, रातापानी रोड, गामडी अहाडा, डूंगरपुर

संस्थान द्वारा संचलित एस.एन. पब्लिक स्कूल, रातापानी रोड, गामडी अहाडा, डूंगरपुर के लिए विभिन्न पदों हेतु विषय अध्यापक, कार्यालय प्रभारी, चतुर्थ श्रेणी और ड्राइवर कर्मचारी पद के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है.
मो. 9079725552, 8003516565

Thursday, December 29, 2022

#subodhshikshansansthan विवेकानंद यात्रा

विवेकानंद यात्रा का स्वागत

दिनांक 05/12/2022 को स्वामी विवेकानंद की जयंती के सम्मान में डूंगरपुर शहर में आयोजित विवेकानंद यात्रा का स्वागत संसथान के सानिध्य में स्थानीय महाविद्यालय के छात्रों और व्याख्याताओं द्वारा किया गया. जिसमे सभी कॉलेज छात्र, व्याख्याता और संस्था के प्रमुख सदस्यों ने फुल मालाओं द्वारा यात्रा में शामिल जनसमूह और प्रबुद्ध जनों का स्वागत कर यात्रा में अपना योगदान दिया.
साथ ही इस उपलक्ष में स्थानीय डूंगरपुर स्थित विजयाराजे सिंधिया सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय महाविद्यालय के छात्र, व्याख्याता और संस्था के प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया.



Friday, October 28, 2022

#subodhshikshansansthan इस बार दिवाली, सोलर दीयों वाली

 इस बार दिवाली, सोलर दीयों वाली

सुबोध शिक्षण संस्थान द्वारा इस वर्ष दीपावली उत्सव को नवाचार के साथ मानाने के सम्बन्ध में नवीन प्रयास किये गए. जिसमे से एक प्रयास रहा - सोलर दीया. 

संस्थान हमेशा सामाजिक कार्यों को करने में अग्रणी रहा है. इस बार दीपावली अवसर पर संसथान द्वारा शहर के  सभी प्रमुख राजकीय पदाधिकारियों को सोलर दीया देकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का सन्देश भी दिया.

संस्थान के इस नवाचार को जिला कलेक्टर, नगर परिषद् सभापति, श्री प्रकाश पंचाल महोदय ने उत्कृष्ट प्रयास बताते हुए इसे जन-जन तक पहुँचाने की बात करते हुए आगे सहयोगी रहने का भरोसा दिलाया.

कहने को तो यह एक छोटा-सा प्रयास था, परन्तु अब यह सभी के सहयोग से संस्थान की पहचान बन गया है.






Wednesday, October 12, 2022

#subodhshikshansansthan संस्थान द्वारा विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया l

पौधारोपण कार्यक्रम

संस्थान द्वारा दिनांक 26/07/2022 से  04/08/2022 तक विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया l 



Thursday, July 14, 2022

#subodhshikshansansthan संसथान द्वारा दिनांक 26/07/2022 से 04/08/2022 तक विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया जायेगा l

वृहद पौधारोपण कार्यक्रम के तहत संसथान द्वारा दिनांक 26/07/2022 से  04/08/2022 तक विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया जायेगा l


Monday, July 4, 2022

#Subodh Shikshan Sansthan, Gamdi Ahada Sanskritik Bhavan, गामडी अहाडा सांस्कृतिक भवन का उद्गाटन समारोह

 Gamdi Ahada Sanskritik Bhavan 

सांस्कृतिक भवन का उद्गाटन दिनांक 17 अगस्त, 2019 को गाँव गामडी अहाडा में किया गया l सुबोध शिक्षण संस्थान के कार्यों की आधारशिला के रूप में यह भवन खड़ा है l संस्थान के माध्यम से हम निरंतर नवीन विकास कार्यों को करते हैं l

सामाजिक कार्यों में संस्थान के साथ कदम-कदम पर साथ निभाते हैं हमारे कार्यकर्ता l इन्ही कार्यकर्ताओं के दम पर हम आज श्रेष्ट NGO के रूप में खड़े हैं l

हम हमसे जुड़े सभी संस्थानों व कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं l